Bhind. कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित शहर जिला अध्यक्ष ने भिंड नगर में प्रथम आगमन पर इतना स्नेह प्यार दिया इस के लिए सारे शहर वासियों का आभार व्यक्त किया है.
आप को बता दें कि धर्मेंद्र सिंह भदोरिया( Dharmendra Bhadouria pinki ) पिंकी को कांग्रेस पार्टी का शहर जिला अध्यक्ष बनने के उपरांत भिंड नगर में प्रथम आगमन हुआ. इसकी खुशी कार्यकर्ताओं में इतनी थी की धर्मेंद्र भदोरिया को ग्वालियर से भिंड तक अपना अपूर्व स्नेह स्वरूप स्वागत किया इसके लिए धर्मेंद्र अध्यक्ष ने सभी बुजुर्गगण माताओ बहनों बड़े एवं छोटे भाइयों सहित सभी साथियों का का हार्दिक आभार व्यक्त किया हैं. उन्होंने कहा आप के इस प्यार का मैं जीवन भर ऋणी रहूंगा. आप की भावनाओं के अनुरूप खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगा.
शहर में व्याप्त जल भराव समस्या, राशन कार्ड और गरीबों के बीपीएल राशन कार्ड के लिए हो रहे लेनदेन,आवास योजना में घपला, भिंड शहर में सड़क नहीं गड्ढे है ऐसी तमाम समस्याओं को लेकर नगर पालिका का घेराव हो या अघोषित बिजली कटौती, एवरेज बिल बिजली समस्याओं को लेकर बिजली घर पर प्रदर्शन, जिला अस्पताल भिंड में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी और ओपीडी सुचारू रूप से नहीं चलती. वार्डो में मरीजों को साफ चद्दर तकिया नहीं मिल पाना सहित व्याप्त समस्याओं के लिए भी तत्पर रहूंगा.
किसानों के खाद की समस्याओं को लेकर समय-समय पर आंदोलन भी करना पड़े उसमें पीछे नहीं हटूंगा और जिले की हर सोसायटी पर बिना भेदभाव के किसानों को खाद उपलब्ध हो,
उन्होंने आगे कहा जल्द ही पार्टी के संगठन विस्तार के लिए जिला ब्लॉक स्तर से बूथ स्तर तक कमेटियां बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने का भरपूर प्रयास करूंगा.
मतदाता सूची का बूथ स्तर पर अवलोकन करवा के वोट चोरी रोकने का प्रयास करूंगा और भिंड जिले की जन समस्याओं को लेकर जनता के साथ खड़ा रहूंगा
नपा की करतूत पर रहेगी पेनी नजर..धर्मेंद्र भदौरिया














