Advertisement

06 साल से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, देहात पुलिस की बड़ी सफलता

भिण्ड। थाना देहात पुलिस ने छह वर्ष से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को फूप के सुरपुरा रोड क्षेत्र से घेराबंदी कर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र यादव पुत्र उदल सिंह यादव एवं अनिल यादव पुत्र उदल सिंह यादव, निवासी मनफूल का पूरा, डिडी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक तथा नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन एवं थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में फरार वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले छह वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों वारंटी सुरपुरा रोड फूप पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक अजय यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद तोमर, प्रधान आरक्षक रवि जादौन, शैलेन्द्र भदौरिया, दिलीप शाक्य, महेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, पंकज जयंत एवं मनीष जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *