Advertisement

चले रामराज की ओर’—इंदिरा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय और एकता: भास्कर राव रोकड़े

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में निकलेगी यात्रा, भिंड में पत्रकार वार्ता आयोजित

भिंड। Indira Gandhi की 108वीं जयंती के उपलक्ष्य में “इंदिरा ज्योति यात्रा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा Madhya Pradesh Congress Committee के सहयोग एवं ‘सम्यक अभियान’ के तत्वावधान में निकाली जा रही है। कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
पत्रकार वार्ता में अभियान के संयोजक भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में शांति, सद्भाव और लोक कल्याणकारी ‘रामराज्य’ की परिकल्पना को साकार करना है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है।

रोकड़े ने जानकारी दी कि यह यात्रा मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले से होकर गुजरेगी।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाएं, संगोष्ठियां एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंदिरा गांधी के योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया। “चले रामराज की ओर” केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का संकल्प है, जिसके माध्यम से तीनों राज्यों के हर जिले में ज्योति प्रज्वलित कर लोगों को एकजुट किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से शैलेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, रामशेष बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा, योगेंद्र सिंह तोमर, रामहर्ष सिंह, संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, रेखा भदोरिया, संदीप मिश्रा, अनिल भारद्वाज, मंजू दातरे, हर नारायण शर्मा, मुकेश गर्ग, अहिवरन सिंह बघेल, संजीव बरुआ, दीपू दुबे, प्रमोद दीक्षित, पीसी बृजकिशोर यादव, सत्येंद्र भदोरिया और गोविंद राजावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *