भिंड। जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी भिंड ग्रामीण की संयुक्त जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय भिंड में आयोजित की गई। बैठक में भिंड ग्रामीण के प्रभारी विधायक दिनेश गुर्जर एवं भिंड शहर के प्रभारी सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया उर्फ पिंकी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करना, संगठन को मजबूत बनाना तथा स्थानीय जन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ मंडलम और सेक्टर स्तर की समितियों के पुनर्गठन पर भी जोर दिया गया। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जनजागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा भी बनाई गई।
ग्रामीण प्रभारी दिनेश गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी में गुटबाजी समाप्त कर अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बनने वाली मंडलम एवं पंचायत समितियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
वहीं शहर प्रभारी सुनील शर्मा ने भिंड जिले के कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी तरह सक्रिय रहकर वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।
बैठक में गोहद विधायक केशव देसाई, ग्रामीण अध्यक्ष राम शेष बघेल, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, अनिरुद्ध सिंह कुशवाह, मनोज दैपुरिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, जय श्रीराम बघेल, राहुल भदोरिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, नरेंद्र गुर्जर, रामहरि शर्मा, संदीप मिश्रा, लायक सिंह गुर्जर, रंजीत सिंह शाक्यवार, संगठन महासचिव दय महेश जाटव, मुकेश गर्ग, वीरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, हलीम पठान, मनीष पुरोहित, संजीव करेया, दीपेंद्र फौजी, शिवशंकर भदोरिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

















Leave a Reply