Advertisement

जिला अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा

एसएनसीयू वार्ड हादसे के बाद पहुंचे कांग्रेस नेता, अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

भिंड। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में छत एवं सीलिंग गिरने की घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हादसे के बाद सोमवार शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी भदौरिया मौके पर पहुंचे । उनके साथ ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी भदौरिया ने अस्पताल प्रबंधन पर सीधे-सीधे लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि 1938 बनी जिस बिल्डिंग को वर्ष 2022 में अनुपयोगी घोषित कर दिया गया था, उसी भवन में दोबारा मरम्मत और संचालन कैसे शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि नवजात बच्चों और माताओं की जिंदगी से खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि घटना के समय वार्ड में आधा दर्जन से अधिक नवजात शिशु मौजूद थे। कई महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिला रही थीं, तभी अचानक सीमेन्टड छत ओर सीलिंग भर भरा कर आ गिर गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, अन्यथा स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब भवन की स्थिति पहले से जर्जर थी तो मरीजों को वहां क्यों रखा गया।

पिंकी भदौरिया ने कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर वे कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा और संबंधित अधिकारियों सिविल सर्जन से चर्चा करेंगे तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करेंगे । कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल की जर्जर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को घेरते हुए कहा कि समय रहते सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *