Advertisement

भिंड में कांग्रेस की अहम बैठक आज, चक्का जाम आंदोलन की रणनीति बनेगी

भिंड। मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं और उनके साथ हो रहे कथित अत्याचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिंड द्वारा बुधवार 6 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

यह बैठक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिंड सुनील शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगी। बैठक का आयोजन प्रमोद चौधरी मैरिज गार्डन, सर्किट हाउस के समीप दोपहर 12:00 बजे रखा गया है।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर नेशनल हाईवे-3 पर प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन की रणनीति तैयार करना एवं उसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया (पिंकी) ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *