भिण्ड। आगामी चुनावों को देखते हुए महिला कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कमर कस ली है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में देशव्यापी ‘संगठन सृजन’ अभियान की शुरुआत की गई है। इसी अभियान के तहत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए बायोडाटा लेने हेतु महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी बीना भारद्वाज तथा सह प्रभारी रानू शर्मा भिण्ड पहुंचीं।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बीना भारद्वाज ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना और संगठन के ढांचे को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय एवं जुझारू महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हर मतदान केंद्र पर महिला कांग्रेस की पांच सदस्यीय टोली तैनात की जाएगी, जो महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित करेगी।
सह प्रभारी रानू शर्मा ने कहा कि अभियान के माध्यम से बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और घरेलू बजट पर बढ़ते बोझ जैसे मुद्दों को महिलाओं के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में कॉलेज ड्रॉपआउट, कामकाजी महिलाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय नए चेहरों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बैठक में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए शांति कुशवाह, अनुपमा नेहा भदोरिया, अंजना कुशवाहा, पल्लवी जैन और स्मिता शर्मा सहित कई महिलाओं ने बायोडाटा प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ‘पिंकी’, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह, प्रदेश सह सचिव अनुपमा नेहा भदोरिया, संजना कुशवाह, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष रेखा भदोरिया, स्नेहलता जैन, अर्चना चतुर्वेदी, चंदन शर्मा, कामिनी, रीना खान, शिवानी दीक्षित, रिंकी, चैतन्य शर्मा, राघवेंद्र कांकर, कुलदीप भारद्वाज, गौरव भारद्वाज और प्रदीप भदोरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















Leave a Reply