भिंड। जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर की बैठक जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ‘पिंकी’ के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संगठन को मजबूत करने के लिए वार्ड एवं मंडलम कमेटियां जल्द गठित करने पर जोर दिया गया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विस्तार के तहत प्रत्येक वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर कमेटियां बनाई जाएंगी, जिससे बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पिंकी ने कहा कि Rahul Gandhi की मंशा के अनुरूप Indian National Congress अब वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएगी। हर वार्ड में 25 सदस्यीय कमेटी तथा 11 सदस्यीय मंडलम कमेटी गठित की जाएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसमस्याएं एकत्र करेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
बैठक में वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, अनुपमा, नेहा भदौरिया, संदीप मिश्रा, स्मिता शर्मा, राजेंद्र यादव, बृजेंद्र सिंह भदौरिया, राहुल सिंह कुशवाह (नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका), प्रमोद दीक्षित, पीसी चैतन्य शर्मा, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान, बलराम जाटव, हर नारायण शर्मा, गजेंद्र यादव, राकेश भदौरिया, आशुतोष शर्मा, मुकेश गर्ग, कुलदीप भारद्वाज, दीपू दुबे, राघवेंद्र कांकर, अजय शर्मा, आनंद, शांति स्वरूप शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, चंद्रभान सिंह, उमेश सिंह, प्रतीक चौहान, बॉबी तोमर, सोहन तिवारी, नरेंद्र शाक्य, अचल जादौन, ऋषिकेश कुमार, मोहम्मद शमशाद, मोहन शाक्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















Leave a Reply