तारफेंसिग की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। शिकायत की बात पुलिस ने लिया जांच मामला जांच में!
Bhind। अटेर थाना अंतर्गत ग्राम मघेरा निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की खेत के किनारे लगे तार फेंसिंग में प्रवाहित होते करंट से मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिवार ने खेत मालिक एव सज्यार पर लगाया हत्या का आरोप।
अटेर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार रामभरोंसे पुत्र बॉनेराम पूर्वंशी निवासी मघेरा की शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात आवारा पशुओं से खेत रखाने के लिए लगाए गए तारों में प्रवाहित होते करंट से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठवा कर पी एम के लिए भिजवा कर पोस्टम्रडम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। प्रथम देखने पर पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही है। वहीं मृतक के बेटे गिरीस ठाकुर ने खेत मालिक एवं साजियार पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है।
बेटे ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि मेरे पिता की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। पूछे जाने पर मृतक के बेटे गिरीश ने बताया कि आरोपियों के परिवार से मेरा पुराना विवाद मेरी बुजुर्ग महिला के साथ हुई बदसलूकी को लेकर चल रहा है। तभी से यह परिवार हमारे परिवार के पीछे पड़ा हुआ है। पिता की मौत से 10 दिन पूर्व भी गिरीश के पास ग्राम मघेरा से एक नए नंबर से धमकी वाला फोन गया था।
इस गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से पूछताछ कर विवेचना शुरू कर दी है
कथन,,,
रामभरोष की खेत किनारे लगे तारों में प्रवाहित होते करंट से मौत हुई है। परिजनों ने शिकायती की है उस पर से दोनों परिवारों से पूछताछ कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट एवं जांच में जो तथ्य सामने आयेगे उसके आधार पर कारवाही होगी।
*–रविंद्र तोमर अटेर थाना प्रभारी*















