Advertisement

10 हजार के इनामी हत्या आरोपी को मेहगांव पुलिस ने दबोचा

हत्याकांड में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद, चार आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

भिण्ड। मेहगांव थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर ग्राम कैथौदा से की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल तथा एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को ग्राम कैथौदा में पांच आरोपियों द्वारा एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना मेहगांव में अपराध क्रमांक 99/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मामले के सभी पांच आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप पचौरी, आरक्षक दिनेश मुद्गल, उदयभान, पंकज सिंह जादौन तथा चालक आरक्षक शिवकुमार शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *