भिंड/मुंबई। प्रसिद्ध शायर अख़्तर जलील “अख़्तर” की नई ग़ज़ल का ऑडियो मुंबई की चर्चित म्यूज़िक कंपनी “ऑडियो करी कंपनी” से रिलीज़ किया गया है। इस ग़ज़ल को बॉलीवुड की 40 से अधिक फिल्मों में संगीत दे चुके जाने-माने संगीतकार पंछी जलौनवी के निर्देशन में तैयार किया गया है।
पंछी जलौनवी ने अपने संगीत से हिंदी फिल्म जगत को कई यादगार गीत दिए हैं। अब उनके निर्देशन में रिलीज़ हुई अख़्तर जलील की ग़ज़ल को श्रोताओं के लिए समर्पित किया गया है। ग़ज़ल के रिलीज़ होने पर साहित्य और संगीत प्रेमियों ने खुशी जताई है।
अख़्तर जलील ने सभी श्रोताओं से ग़ज़ल सुनने और अपना स्नेह व आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है।













Leave a Reply