कैंसर से जंग हार गया 17 वर्षीय आशू श्रीवास, पत्रकार जगत में शोक
भिंड। जिले के वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास के 17 वर्षीय पुत्र आशू श्रीवास का गुरुवार देर रात कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया। कम उम्र में उनके असामयिक निधन से परिवार, मित्रों और पत्रकार जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
बताया गया है कि आशू श्रीवास पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। परिजन एवं शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की लगातार प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, नवभारत परिवार एवं पत्रकार साथियों ने आशू श्रीवास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिस उम्र में उनके सपनों को नई उड़ान मिलनी थी, उसी उम्र में उनका यूं चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनकी स्मृतियां सदैव अपनों के हृदय में जीवित रहेंगी।













Leave a Reply