लहार पुलिस ने अवैध अग्रेंजी शराब से भरे ट्रैक पर की बड़ी कार्यवाही।
जप्त शराब की बाजारू कीमत 1 करोड से अधिक,एक आरोपी गिरफ्तार
भिड़। अवैध शराब से भरे ट्रैक पर कार्यवाही करते हुए लहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सहित माल बरामद। इस अवैध शराब की बाजरू कीमत करोड़ में आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता बुला कर किया खुलासा।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सैना के दिशा निर्देशन में मप्र पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने सख्त कार्यवाही के दौरान भिंड पुलिस ने 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध बान्डेड अग्रेजी शराब की बडी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
खाद बीज विल्टी में दवाईयों के खोके ट्रक में भरकर ले जा रहे थी 604 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब।
डीजीपी सुधीर कुमार के निर्देशन पर मध्य प्रदेश में आरोपियों पर अंकुश लगा कानून व्यवस्था वा जनता की सहायतारथ पुलिस सक्रियतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त सक्सैना एवं उपपुलिस महानिरीक्षक कृष्णावेनी देसावतु के मार्गदर्षित कारवाही को अंजाम दिया जा रहा है।
वही पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये जिलो में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देश पर तन्त्र विकसित करने को कहा गया अधिकारी,थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रैक में अवैध शराब की खेप जा रही है। उक्त सूचना को अनुविभागीय अधिकारी लहार रविन्द्र विलवाल को अवगत कराया एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लहार निरीक्षक वरुण तिवारी ने मुखविर की पिनपॉन्ट सूचना पर अवैध शराब का एक ट्रक ग्राम शाहपुरा मोड, लहार क्षेत्र से गुजरते ही चैकिंग के दौरान पकड़े ने में सफलता हासिल की है। मुखबिर के बताये गये ट्रक न० GJ 03 BW 7466 आता हुआ दिखाई दिया ट्रक को टीम की मदद से रोककर चैक किया गया तो खाकी रंग के मेडीसिन के कारटून रखे थे जिन्हें खोलकर देखा तो ब्रान्डेण्ड अग्रेंजी शराब रखी थी ट्रक चालक नि० रतासर थाना बीजराड जिला बाडमेर (राजस्थान) से उक्त शराब का परिवहन करने सम्बन्धी कागजात मागने पर कोई बैध कागजात प्राप्त नही हुये, आरोपी द्वारा खाद बीज की रॉयल्टी पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। वही अवैध शराब को विधिवत जप्त किया जाकर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद मशरूका
अवैध अग्रेजी शराब 604 पेटियाँ कुल 6218 बल्क लीटर जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड 5 लाख । एक ट्रक जिसका क्रमांक GJ 03 BW 7466 जिसकी कीमती- 20 लाख रुपये है। वही कुल बरामद माल -मशरुका की अनुमानित कीमत-1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।
इस पूरी कारवाही में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी लहार निरीक्षक वरुण तिवारी,प्रआर० मनोज,आर शैलेन्द्र, आर अक्षय, आर श्याम मरावी,आर दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही है।















