Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से किसान की मौत।

*संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से किसान की मौत। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

भिड़। बरोही थाना अंतर्गत ग्राम बीरमपुरा में एक 56 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर सारी घटना क्रम पर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रधान आरक्षक राकेश वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार पान सिंह नरवरिया पुत्र संतोष सिंह नगरिया निवासी बीरमपुरा अपने घर के दरवाजे पर स्थित एक मंदिर के किनारे प्रतिदिन की तरह रात सो गए थे। सुबह उनकी पत्नी सोन कली ने आकर देखा तो वह चारपाई से गायब थे। चारपाई खड़ी हुई थी। वही हैंडपंप पर जब वह हाथ धोने चली गई तो मंदिर के समीप स्थिति कदम के पेड़ से टंगा हुआ पान सिंह को पाया। पत्नी घबरा गई। परिवार के लोगों को सूचित किया। सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस को इतला दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया और पीएम करा परिजनों को डेड बॉडी सौंप दी है।

वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर से मर्ग पंजीबद्ध कर सारी घटनाक्रम की विवेचना शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया गया है कि मृतक पान सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। जिसमें दीपू नरवरिया की शादी हो गई है। वहीं हरि सिंह नरवरिया एवं आरती बहन की शादी होना बाकी है।
फिलवक्त पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है और पान सिंह के आत्महत्या की तह तक पहुंचाना चाहती है।