Advertisement

बियर फूड टेक्नीशियन इंजीनियर कल्याण संघ ने सौंपा मंत्री को ज्ञापन।

बियर फूड टेक्नीशियन इंजीनियर कल्याण संघ ने सौंपा मंत्री को ज्ञापन।
परमानेंट नियुक्ति में आपके आशीर्वाद की संभावनाएं प्रबल है.

अटेर/ भिड़ । नौ सैंकड़ा से अधिक बेयरफुट टेक्नी शियनो की लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार मंत्री को सौंपा ज्ञापन। इस पर मंत्री अरविंद भदौरिया ने मांगकर्ताओं का ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन गंभीर ता पूर्वक ध्यान देकर मांगे पूरी की जाएंगे।

बता दें प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई मनरेगा की बहुत महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 2016 में सरकार ने मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रशिक्षित 952 बेयरफुट टेक्नीशियन (तकनीकी सहायक) प्रशिक्षण के पश्चात नियुक्ति का आश्वासन दिया था। तब से आज तक नियुक्ति के लेकर मांग करते हुए 6 वर्ष से सरकार की उपेक्षा का शिकार बेरोजगार तकनीकी सहायकों ने अपनी परमानेंट नियुक्ति को लेकर अटेर विधायक एवं मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया को मीरा कॉलोनी स्थित निज निवास पर ज्ञापन सोपा है। सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि परिवार के गुजर बसर के लिए अपनी अत्यंत दयनीय हालत है। बस आपके आशीर्वाद से नियुक्ति होने की संभावनाएं प्रवल हैं।

पिछले 6 वर्षो से आपकी सरकार से,,,,!
गौरतलब है आशान्वित रहते बेयरफुट कल्याण संघ म. प्र. संगठन के द्वारा कई बार ज्ञापन के माध्यम से सरकार का आशीर्वाद प्राप्त करने अवगत कराया है। कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पिछले 6 वर्षों से अन्य राज्य की सरकारें अपने राज्य में तकनीकी सहायकों को नियुक्ति कर चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में आज भी बेयरफुट टेक्नीशियन नियुक्ति के लिए संघर्ष कर अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होने कहा है कि आगामी चुनाव से पहले मागों को पूरा करें। उन्हें कृतार्थ किया है। हमारा संगठन चाहता है कि आप हमारे सभी 952 बेयरफुट टेक्नीशियन तथा उनके परिवार को अपने अशीर्वाद से अनुग्रहित करके आगामी चुनाव के घोषणा से पूर्व हमारी नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित कर हमारी मांग को पूर्ण करें। आवेदन में यह भी कहा गया है कि आपकी सरकार के पुनः बनने में पूर्ण सहयोग करेंगे। ज्ञापन पर गौर कर हमारी न्यायोचित मांग के संदर्भ में प्रतिनिधि मंडल से मिलने का समय प्रदान करने की कृपा प्रदान करें।

इस मौके पर मध्य प्रदेश द्वारा भिंड जिले के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया। संघ के मीडिया प्रभारी अजय सिंह के अलावा जिले के सभी बीएफटीओ आदि शामिल रहे।