, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
ग्वालियर। शहर के विकास को लेकर स्मार्ट सिटी की 41वीं बोर्ड बैठक मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, डिपॉजिट वर्क और शेष राशि से प्रस्तावित नई योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी बोर्ड अध्यक्ष ने की। इस दौरान शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विशेष रूप से सचिन तेंदुलकर रोड निर्माण कार्य को लेकर चर्चा हुई, जिसमें निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आगामी योजनाओं और शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले प्रस्तावों पर भी मंथन किया।
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के माध्यम से ग्वालियर के विकास को नई दिशा देने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर भी अहम फैसले लिए गए।
















Leave a Reply