भिण्ड। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के पदाधिकारियों ने श्रीराम भक्त संकटमोचन वीर हनुमान जी महाराज के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में रामभक्तों की आस्था से जुड़े चंदे की पारदर्शिता, एक-एक राशि का हिसाब सार्वजनिक करने और कथित गड़बड़ी की जांच की मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था, इसलिए उसकी पूरी जानकारी जनता के सामने आनी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया (पिंकी) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने मांग की कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। वहीं पूरे मामले में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग दोहराई गई।
















Leave a Reply