Advertisement

रक्षाबन्धन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। एक 39 पेटी अंग्रेज़ी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

रक्षाबन्धन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। एक 39 पेटी अंग्रेज़ी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार। शराब की बाजारू कीमत 4 लाख।

हसरत अली।

भिड़। देहात थाना पुलिस रक्षाबंधन के मौके पर एक बड़ी कार्यवाही कर शराब माफियाओं को चौंका दिया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के निर्देशन में रक्षाबन्धन पवन पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द करते हुए एवम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला भिण्ड में अवैध शराब,अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार कार्यवाही थाना प्रभारी देहात निरी. सुधीर सिंह के जेरे नज़र की जा रही थी। तभी कल्याण भवन ग्राम मानपुरा से एक आरोपी के कब्जे से आरएस शराब की वोतल पेटी जिसमे 12 वोतल, 75एल के अद्धी एवं 09 पेटी पकड़ी है । जिसमे प्रत्येक पेटी मे 24 अद्धी 375 एमएल क्वाटर,दूसरी पेटी में 48 क्वार्टर तथा आरएस की 04 पेटी। हर पेटी मे एपल की, एमडी की 07 पेटी हर पेटी में 12 बोतल 750 एमजी की बेटी हर पेटी में 24 अद्धी 375 एमएल की क्वार्टर की 06 पेटी के वार्टर 180 एमएल के तथा देशी कि शराब की 02 पेटी हर पेटी मे 48 क्वाटर 100 एमएल के तथा कुल शराब की पेटी 39 निकली। कुल 337.68 लीटर अवैध शराब निकली जिसकी कुल कीमत लगभग 04 लाख रूपये आंकी गई है। अवैध रूप से जप्त की गयी शराब के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। उक्त शराब तस्कर से शराब की तस्करी की खरीद फरोख्त व स्त्रोत के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।

इस सराहनीय कार्य में निरी सुधीर सिंह कुशवाह, उनि अजय यादव, उनि सुनील सिकरवार, प्रआर गुरूदास सोडी, हरवीर सिंह, नीरज भदौरिया, आर ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अभिषेक गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।