अचानक छत से गिरे अधेड़ की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका। पुलिस जुटी जांच में।
भिंड। सिटी कोतवाली अंतर्गत स्वतंत्र नगर इलाके में रात छत पर सो रहे अचानक अधेड़ के गिरने से मौत हो गई। वही मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला जांच में लेलिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुनेश बघेल पुत्र श्री राम बघेल निवासी ग्राम बारहाय का पूरा स्वतंत्र नगर मेघ सिंह के मकान की छत पर सो रहा था जहां से गिर कर उसकी मौत हो गई है। मृतक के चाचा केदार सिंह की बात पर यकीन करे तो मंगलवार की शाम 5 बजे अपने मित्र आदित्य के साथ मुनेश (उर्फ मुंशी) कहीं से स्वतंत्र नगर लौटा था। वहीं मृतक के गृह गांव में गमी हो जाने के कारण उसके बच्चे भिड़ स्वतंत्र नगर किराए की मकान में ताला डालकर अपने गांव बारहाय का पूरा चले गए थे। पड़ोसियों की बात पर विश्वास करे तो आदित्य नामक मित्र के कहने पर मृतक उस दोस्त साथ मेघ सिंह की मकान में छत पर लेट गया। “बताया गया है कि आदित्य भी उसी मकान में रह है।”
ताकि सुबह परिवार के लोग आए और मकान का ताला खुला तो वह अपने घर चला जायेगा।,,,,,
मकान मालिक ने बताया कि रात अचानक लगभग 10 बजे छत से गिरने की आवाज आई, जाकर के दिखा तो मृत अवस्था में मुनेश पड़ा हुआ था। अनन फानन में पुलिस के साथ परिजनों को सूचना दी गई। वहीं मुनेश मृतक की चाची केदार सिंह को भी फोन कर पर अवगत कराया गया। उनके आने के बाद पुलिस ने स्वतंत्र नगर से डेड बॉडी को हुआ कर जिला चिकित्सालय भिजवाई। जहां शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,,,!?
मृतक मुनेश के परिजनों का आरोप है की मुनेश छत से नही गिरा उसकी हत्या हुई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला तफ़्तीश में ले लिया है। पुलिस का कहना जांच के बाद ही कंफर्म हो पाएगा की मुकेश की मौत किस कारण हुई है। गिरने से या फिर और कोई वजह रही मौत की।
बरहाल मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। बताया गया है कि मृतक हलवाई गिरी का काम करता था। वह किसी शादी प्रोग्राम में खाना बनाकर कल ही वापस अपने घर स्वतंत्र नगर आया था।















