कार ने मारी बाइक में टक्कर,बाइक सवार गंभीर
हसरत अली
भिंड. पावई थाना अंतर्गत पीठन पुरा चौराहे पर एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानसिंह पुत्र रामावतार सिंह 40 वर्ष निवासी रामपुर एवं सुरेश गुर्जर पुत्र अतर सिंह गुर्जर 57 वर्ष निवासी जनकपुर बाइक पर सवार होकर ग्रह गांव से शहर भिंड की ओर आ रहे थे। तभी सामने से आई हुई एक अनियंत्रित कार ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मानसिंह एवं सुरेश सिंह औंधे मूंह जमीन पर जाग गिरे। स्थानीय लोगो की सूचना पर 100 डायल की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनो को ग्वालियर जे ए एम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है। इधर पुलिस ने घटना कारक वहां को पड़कर मामला पंजीबद्ध कर पूछताछ शुरू कर दी है।















