Advertisement

फरार हत्या आरोपियों पर इनाम घोषित, जमीनी विवाद में चले थे लाठी डंडे,गंभीर चोट के कारण गई थी अधेड़ की जान।

फरार हत्या आरोपियों पर इनाम घोषित,
जमीनी विवाद में चले थे लाठी डंडे,गंभीर चोट के कारण गई थी अधेड़ की जान

एस पी को आवेदन देकर कर परिजनो ने की जल्द गिरफ़्तारी की मांग

 

भिंड। गोरमी थाना अंतर्गत मामूली जमीनी विवाद से शुरू हुआ दोनों पक्षों में मारपीट की सिलसिला विवाद इतना बढ़ा कि एक अधेड़ की हो गई इलाज के दौरान मौत है। वहीं आरोपी घूम रहे है धडल्ले से।परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती आवेदन। की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है सभी आरोपियों पर पांच 5000 का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

यहां बता दें कि गोरमि थाना अंतर्गत ग्राम अरेले का पूरा में 16 जुलाई को आरोपीगढ़,बच्चू नरवरिया, राधे नरवरिया, राघवेंद्र, रीना नरवरिया ने राधे नरवरिया के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर दी थी जिसमे राधे नरवरिया को इतनी गंभीर चोटें आई कि उन्होंने ज़िला चिकित्सालय भिंड से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान राधे नरवरिया ने 30 जुलाई 2023 को जेएएम हॉस्पिटल ग्वालियर में दम तोड़ दिया।

जिस पर पुलिस ने धाराओ धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए 302 व 149 भा द वि के तहत आरोपि बना कर तलाशी तेज कर दी है। लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस ग्राफ्ट से बाहर हैं। वही मृतक ने पुलिस अधिक्षक को एक शिकायती आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
गुड्डी में आवेदन में आगे कहा है कि आरोपियों यही कारण है कि आरोपी आए दिन मेरे घर पर आकर राजीनामी का दबाव बना रहे हैं। न करने की स्थिति में परिजनों को धमकियां भी दे रहे हैं। इन धमकियों से तंग आकर स्वर्गीय राधे नरवरिया के परिजनों ने आईजी, डीआईजी, डीजीपी, राज्य महिला आयोग भोपाल, राष्ट्रीय महिला आयोग एवं गृहमंत्री को भी को लिखित शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपी कभी भी कोई बार बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जिससे फरियादी जनों का गांव में निकलना दुभर हो रहा है।

वही गोरमी थाना पुलिस का कहना है
कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है वह मिल नहीं रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पांच ₹5000 इनाम भी घोषित हो गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।।
कथन,,,
वह मामला मेरी संज्ञान में है। आरोपी मिल नहीं रहे हैं। उनके घर पुलिस कई बार जा चुकी है। सभी आरोपियों पर पांच 5000 का इनाम पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया है जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विपिन चौहान,थाना प्रभारी गोरमी