बेनर बताते है भाजपा की अंतर्कलह,शहर में लगे छोटे बैनरों पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष की फोटो नदारत।
भिण्ड।शनिवार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक दिवसीय दौरा भाजपा के अन्दर चल रहे तूं मेरा वो तेरा को उजागर कर रहा है। इसकी बानगी शहर के कोने कोने पर भाजपा सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में उनकी चाहेतो द्वारा लगाए गए छोटी बेनरो से भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया पूरी तरह से गायब नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। हालांकि इस संबंध में जिला अध्यक्ष का कहना है कि अपने अपनो के करीबी लोग बैनलों में फोटो और नाम डलवाते हैं। इसमें निसंकोच खेमे बाजी नजर आ रही है ! बुद्धजीवी मानते है चुनाव आते ही भाजपा में दिखने लगी है अंदरूनी कलह ! यहां पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक के शक्ति प्रदर्शन के साफ संकेत दिख रहे हैं। इतना तो है,,,! कहीं न कहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में गुटबाजी खुलकर आई सामने आ रही है। बरहाल प्रोग्राम को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश तैयार है।













