5000 का ईनामी बदमाश ऊमरी थाना पुलिस ने पकड़ा।
किया न्यायालय में पेश
भिड़। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,एसडीओपी मुख्यालय पूनम थापा के निर्देशन में ऊमरी पुलिस ने हत्या आरोपी को ग्राम कचनाव कला से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शुदा आरोपी एवं उसके साथियो ने 17 जून को पुरानी रंजिश को लेकर कमल सिह यादव निवासी ग्राम रुर को जान से मारने की नियत से लाठी डंडो से मारपीट कर दी थी। जिस पर थाना ऊमरी मे अपराध संख्या 149, धारा 307,365,294,147, 148 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। दौराने इलाज कमल सिह यादव की मृत्यु हो गई जिस पर धारा 302 का इजाफा करते हुए इस आरोपी को गिरफतार किया गया है। यह बता दें कि इससे पहले भी अन्य आरोपीगणो को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
गौरतलब है की उक्त आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पाँच हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
वही आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा,उप निरी भान सिह सिसोदिया,आर संतोष,आर राहुल तोमर,आर यशवेन्द्रपाल, आर अमित बघेल, आर अनुज छारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















