Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा।
वे पार्टी में लंबे समय से आहत हो रही थी,,,!

भिड़। भारतीय जनता पार्टी की लहार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम शर्मा ने तमाम प्रोग्राम में हुई अपनी ऊपेक्षा से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस पर पार्टी पदाधिकारी उन्हें साधने की कोशिश कर रहे है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुखिया शिवराज सिंह के नाम लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा है विगत कई परसों से मैं भाजपा में सक्रीय हू। वर्तमान में महिला मोर्चा मण्डल लहार की अध्यक्ष हूं।विगत पिछले समय से पार्टी के विभिन्य कार्यकर्मों में मेरी उपेक्षा की जा रही है।

इतना ही नहीं शुक्रवार 11 अगस्त को ही आयोजित जनदर्शन यात्रा एवं लाडली बहना सम्मेलन में मेरी बहुत उपेक्षा की गई। जब की प्रोग्राम हमारे लहार मंडल में ही आयोजित हो रहा था। उस में भी मेरी घोर उपेक्षा की गई है। इससे आहत होकर मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम दिए पत्र में आगे कहा है माननीय मुख्यमंत्री जी आप प्रदेश की महिलाओं को अपनी बहन बता कर मंच से सम्मान देने की बात करते हैं। दूसरी तरफ आप की पार्टी में महिला पदाधिकारियों को सम्मान नही दिया जा रहा है। उनकी घोर उपेक्षा की जा रही है। इससे स्पष्ट होता है आप की कथनी और करनी में फर्क है।

पूंछे जाने पर उन्होंने कहा है कि पार्टी पदाधिकारियों के फोन आ रहे हैं लेकिन मैं अब किसी की नहीं सुनना चाहती। मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है अब स्तीफा स्वीकार करें या नहीं।