Advertisement

आप को 10 साल में मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

आप को 10 साल में मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा,
कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

भिंड। एक मुस्किल भरा सफर तय करते हुए क्रांतिकारी कदमों से आगे बढ़ते कार्यकर्ता कहते है। आम आदमी पार्टी के माननीय केजरीवाल की विचारधारा को निरंतर बढ़ाने का कार्य किया और एक एक जनमानस के घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि केजरीवाल की विचारधारा में भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र, जनता के लिए मूलभूत सुविधाएं, जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा से संबंधित रोजगार से संबंधित कई प्रकार की शासकीय व्यवस्थाओं को तंदुरुस्त करना रहा है। उन्होने कहा ही की 2 अक्टूबर 2012 को दिल्ली में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से अरविन्द केजरीवाल और उनके साथियों ने मिलकर आम आदमी पार्टी का गठन किया और दिसंबर 2013 में पार्टी ने दिल्ली में पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। जिसमें पार्टी ने 70 में से 28 सीटें मिली उसके बाद पार्टी ने फरवरी 2015 में विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें 70 में से 67 सीट प्राप्त की इसके बाद पार्टी ने फरवरी 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ा और 70 में से 62 सीटर प्राप्त की इसके बाद पार्टी ने मार्च 2022 में विधानसभा का पांच राज्यों में चुनाव लगा इसमें पार्टी ने सबसे ज्यादा ताकत पंजाब में लगाई जिसमें 13 परसेंट वोट और 35 विधायक दूसरे नंबर पर रहे और पांच विधायक जीते इसी के साथ पार्टी ने चार राज्यों में अपना राजनीतिक कैरियर मजबूत किया और पार्टी को आज 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ आज देश की जनता माननीय अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और इस बार आम आदमी पार्टी फिर से 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी में लगी हुई है और मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज पार्टी के सभी क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए हर्षोल्लास का दिन है जिस के उपलक्ष में आज पार्टी के सभी साथी अपनी खुशी को तिरंगा रैली के माध्यम से लोगों के बीच लेकर जाएंगे पार्टी के जानाकारी देते हुए जिला अध्यक्ष माननीय अरविंद जोशी ने बताया की भिंड जिले की सभी विधानसभाओं पर पार्टी के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय नेतृत्व गुजरात से 20 गुना ज्यादा ताकत मध्य प्रदेश चुनाव में लगाएगी पार्टी इस बार आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में जमीन तलाशने नहीं बल्कि सरकार बना नहीं आई है जिसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत और एकता के साथ मेहनत करेगा आज की तिरंगा रैली नगर पालिका से प्रारंभ होकर परेड चौराहे होते हुए गोल मार्केट तक जाएगी जहां पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।इस दौरान मध्य प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री डॉक्टर उमा शंकर मिश्रा ,लोकसभा उपाध्यक्ष पूरन नागर ,ऋषिकेश दुबे, लोकसभा संयुक्त सचिव यशवंत पटवारी,विवेक शर्मा,जिला अध्यक्ष अरविंद जोशी,जिला सचिव धीरज गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति,रिटायर कर्मचारी जिलाध्यक्ष अंतराम प्रजापति,जिला ज्वाइंट,बंटी शाक्य दानिश,शिवम पचौरी,उमाशंकर शर्मा ,मनोज जोशी,सत्येंद्र जोशी,अविनाश बौहरे आदि एक सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित हुये।