तीन साल से फरार 5000 हजार का इनामी पुलिस गिरफ्त में।
थाना अमायन पुलिस की बड़ी कार्यवाह
भिंड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक और एसडीओपी मेहगाँव दीपक तोमर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरारी ईनामी बदमाशों की धरपकड़ के दौरान अमायन पुलिस ने 5000 रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां बता दें कि यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर छुपते छुपाते 3 साल से फरार चल रहा था।
यहां बताते चले कि आरोपी के खिलाफ थाना अमायन में 107/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध था। और बो फरार चल रहा था। इस पर पुलिस ने 5000 रूपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी का नाम रामवी गुर्जर पुत्र पुलन्दर गुर्जर उम्र 25 साल निवासी ग्राम कनाथर थाना अमायन बताया गया है। पुलिस ने ईनामी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर गया ।
इस सराहनीय कार्य में,,,
उनि रवि तोमर थाना प्रभारी अमायन, उनकी टीम में सउनि अब्दुल्ल रहमान खाँ, प्रआर योगेश कुमार, प्रआर जगन सिंह भदौरिया, आर. जीतू यादव की सराहनीय भूमिका रही है।















