सपा तिरंगा साइकिल यात्रा परा से अटेर तक
भिड़ । समाजवादी पार्टी को मजबूत करने अटेर विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा का शुभारंभ । सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने अटेर विधान सभा क्षैत्र में एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि नीरज यादव प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि अमित कुशवाहा, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक एवं वही बीके बौहरे प्रदेश सचिव मंचासीन रहेंगे।
कार्यक्रम आयोजक जितेंद्र कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र यादव महासचिव करेंगे । इतना ही नहीं इस प्रोग्राम में कुणाल राज यादव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार दंडोतिया जिला अध्यक्ष करेंगे। रैली का उद्देश्य समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने एवं कार्यकर्ताओं को संगठित करने के नजरिए से परा से अटेर तक तिरंगा साइकिल यात्रा के रूप में निकाली जाएगी।














