Advertisement

राहुल गांधी मानहानि केस की सजा पर रोक, शहर जिला कांग्रेस ने बांटी मिठाई।

भिड़। शहर में जिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मानहानि केस की सजा में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने पर शहर कांग्रेस ने खुशी में किया मिस्ठान वितरण । शुक्रवार परेड चौराहे पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ओ ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर बोलते हुए शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो निर्णय दिया गया है वह असत्य पर सत्य की जीत है। हमारे नेता राहुल गांधी हमेशा आम जनता की आवाज के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार उस जनता। के आवाज को दबाना चाहती है। श्री गांधी संसद में हमेशा बीजेपी के प्रधानमंत्री मोदी की पोल खोलते रहे हैं। बीजेपी इसीलिए राहुल गांधी से डरती है।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरेशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदोरिया, स्नेह लता जैन, रीना चौहान, पान सिंह, सुमन रामजी, लाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, गजेंद्र यादव ,कमलेश जाटव, बृजेंद्र सिंह कल्लू भारौली, प्रदीप जैन, शिशुपाल सिंह भदोरिया शिव शंकर भदौरिया, अनीस कुरैशी, अजय जैन, पिंटू शर्मा, प्रमोद दीक्षित, संजय यादव, अनिरुद्ध त्रिपाठी ,दिनेश भदोरिया, मोहर सिंह जाटव, दीपचंद तिवारी ,कृष्णा कुशवाहा, पूजा कुशवाहा, वंदना कुशवाहा, अरविंद सोनी, मोनू जैन आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।