Advertisement

यात्री बस खंती में गिरी एक दर्जन से अधिक यात्री घायल। पुलिस बल के साथ हेल्प मौके पर,विधायक भी पहुचे अस्पताल।

यात्री बस खंती में गिरी एक दर्जन से अधिक यात्री घायल। पुलिस बल के साथ हेल्प मौके पर,विधायक भी पहुचे अस्पताल

भिंड। नयागांव थाना अंतर्गत हनुमंत पूरा से भिड़ आ रही केबीबीएस बस अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। जिससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बल एवं 100 डायल से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। जहां डॉक्टरों घायलों को इलाज दे रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाहा भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह ने बताया कि हनुमंत पुरा चौराहे से भिंड आ रही बस क्रमांक एमपी30 पी 0163 का चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होती बस खंती में रोड किनारे पलट ती हुई जा गिरी है सभी को निकाल कर वाहन की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गयाहै।

बस में घायल यात्री

जो बस पलटी है उसमे सवार यात्री अंजू पत्नी विनोद राजावत निवासी सरतपूरा यूपी,,,सरिता पत्नी रामबरन सिंह राजावत निवासी सरटपूरा,,,,वर्षा पत्नी रवि निवासी बंसरी,,,अवधेश पुत्र रामलाल निवासी बंसरी,,, पूजा पत्नी राजेश खोदना,,,ज्योति पत्नी अनीश राजावत ,,,, लवकुश पुत्र मुकेश दोहरे निवासी मध्यान,,, महेंद्र पुत्र कंचन निवासी बंसरी एवं लाल पुत्र राजकुमार बग्घन पूरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें जिला चिकित्सालय भिड़ में सभी घायलों को इलाज दिया जा रहा है। वही इस घटना के सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह। घायलों के हाल-चाल पूछ रहे हैं और सिविल सर्जन शिवराम सिंह कुशवाह। एवं सीएस डॉक्टर अनिल गोयल अपने डॉक्टर टीम के साथ सारे घायलों पर नजर रखे हुए हैं।
वही यात्री बस में सवार हनुमंतपुरा से भिंड आ रहे अवधेश राजावत ने बताया चालक स्पीड में बस चलाते हुए चलती बस में ही बोतल से पानी पीने लगा तभी उसका बस से नियंत्रण खो गया चालक ने बस को बहुत संभालने की कोशिश की लेकिन बस अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।