Advertisement

रौन,देहात,ऊमरी से फरार 10,000 का ईनामी बदमाश ऊमरी पुलिस ने हथियार सहित दबोचा।

रौन,देहात,ऊमरी से फरार 10,000 का ईनामी बदमाश ऊमरी पुलिस ने हथियार सहित दबोचा।

आरोपी पर थाना देहात एवं ऊमरी में 2 स्थाई वारंट भी थे

हसरत अली

भिंड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में फरारी, इनाम आरोपियों की धरपकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व सायबर टीम द्वारा 10,000 रुपये के इनामी कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है वही आरोपी के कब्जे से एक कट्टा 315 बोर और 1 जिंदा राउण्ड बरामद किया है।

प्रभारी थाना रविंद्र शर्मा ने बताया मुखबिर सूचना से मालूम हुए एक व्यक्ति किसी वारदात घटित करने की नियत से कट्टा लिये सिकहाटा पुलिया पर घूम रहा है। मुखबिर की सूचना स्टीक होने से तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड लिया। उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पेन्ट की बायीं तरफ कमर में 1 कट्टा 315 बोर का तथा पेन्ट की जेब से 1 राउण्ड 315 बोर का मिला। व्यक्ति से कट्टा व राउण्ड रखने के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया। जिसने अपने पास न होना बताया। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त कट्टा व राउण्ड को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वही थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

गोरतलब है आरोपी थाना रौन के अपराध क्र. 22/2023 धारा 307,34 भादवि,थाना देहात के अपराध क्र. 647/2022 धारा 327, 323, 294, 506 भादवि में फरार था । आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी तथा थाना देहात में 1-1 स्थाई वारंट भी लंबित था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास,लूट,डकैती, डकैती की तैयारी,फायरिंग,मारपीट,अवैध आर्म्स,अवैध शराब के कुल 30 अपराध पंजीबद्ध है।

इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय,,!
उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, उ.नि. दीपेन्द्र यादव, उ.नि. शिव प्रताप राजावत,सउनि सत्यवीर सिंह,उ.नि.नीतेन्द्र मावई,सउनि रामअवतार सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, कुलदीप जाट,व सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।