डकैती की योजना बनाते 7 बदमाश पुलिस गिरफ्त में। लाखों रुपए कीमती सामान बरामद
भिंड। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री,अति.पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में संपत्ति अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी एवम उनकी टीम द्वारा डकैती की योजना बना रहे 7 बदमाशों धर दबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से अधिया, कट्टा, कारतूस,खोखा कुल्हाड़ी, लोहे की छड़, सब्बल,अन्य सामान भी बरामद किया है।
देर शाम पुलिस अधीक्षक भिंड मनीष खत्री ने कंट्रोल रूम स्थित हॉल में पत्रकारों साथ प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई मुखबिर से सूचना मिली ग्राम बिलाव में बिजली घर के नजदीक कुछ शस्त्रधारी बदमाश बिलाव शराब ठेका को लूटने की योजना बना रहे है।पिनप्वाइंट सूचना की विश्व सनीय परखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वही आला अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। सूचना की तस्दीक करते हुऐ तीन टीमों का गठन किया गया। मुखबिर के बताये नियत स्थान पर पहुंचे जहां एक खेत नुमा मैदान में 7 व्यक्ति बैठे दिखे। जिनमें से कुछ व्यक्ति हथियार लिये हुए थे तथा पास में ही तीन मोटर सायकिलें खड़ी हुई थी। उक्त 7 व्यक्ति आपस में एक दूसरे का नाम लेकर चर्चा कर रहे थे कि बिलाव के शराब ठेके को लूटना है।यदि कोई बीच में आता है तो उसको गोली मार देगें। यह बात मैने तथा हमराही फोर्स ने सुनी उनकी बातों से यह पूर्ण विश्वास हुआ कि बदमाश डकैती डालने की फिराक में है।
,,,,हो सकती थी बड़ी घटना!
थाना प्रभारी ऊमरी रविंद्र शर्मा ने बताया यदि योजना बनाते इन बदमाशो को नहीं पकड़ा गया तो बड़ी घटना कारित कर सकते थे। तभी टीमों के द्वारा दबिश देकर 07 बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
ये हुआ माल बरामद,,,,
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक फैक्ट्री मेड बंदूक, 02 देशी अधिया 315 बोर, 02 कट्टा 315 बोर, 18 जिंदा राउण्ड 315 बोर, 08 खाली खोखा, एक कुल्हाडी, एक लोहे का सब्बल, एक लोहे की टामी, एक टार्च तीन मोटर सायकिल कुल माल मसरूका की बाजारू कीमत 3,06,710 रुपये आंकी गई है।
ये है बदमाशो का बैकग्राउंड।
पकडे गये आरोपियों में से भारौली क्षेत्र के आरोपी के विरुद्ध कुल 28 अपराध पंजीबद्ध है। जिनमें लूट के 4 अपराध है। थाना क्षेत्र के दो आरोपियों के विरुद्ध हत्या,मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है,।थाना क्षेत्र के एक आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट के अपराध पंजीबद्ध है।थाना मेहगांव क्षेत्र के आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रयास,बलात्कार,चोरी,आर्म्स एक्ट, मारपीट के कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है। पकडे गये आरोपी पूर्व से आपराधिक रिकार्ड धारी है। सभी आरोपियों से भिण्ड जिले में हुई लूट,चोरी तथा अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
किसकी कितनी कीमत,,,!
एक 315 बोर फैक्ट्री मेड बंदूक कीमती 1,00,000 रुपये। दो देशी अधिया 315 बोर कीमती – 40000 रुपये। दो कट्टा 315 बोर कीमती 10,000 रुपये। 18 जिंदा राउण्ड 315 बोर कीमती 5,000 रुपये। 08 खाली खोखा कीमती 160 रुपये। 03 मोटर सायकिल कीमती 1,50,000 रुपये। एक टार्च कीमती 250 रुपये। एक कुल्हाडी कीमती 400 रुपये। एक लोहे का सब्बल कीमती 600 रुपये। एक लोहे की टॉमी कीमती 300 रुपये।
इनकी रही सराहनीय भूमिका,,,
इस कामयाबी में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, नीतेन्द्र मावई, रघुराज सिंह तोमर, राजवीर सिंह, आशीष तिवारी, विनोद चौहान, मनोज सिंह, प्रवीण तिवारी, विमल भदौरिया, आलेश यादव, संतोष जाट, धर्मपाल परिहार, अमित बघेल, जितेन्द्र सिंह, प्रताप रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















