ग्रह कलेश में महिला ने तालाब में लगाई छलांग
स्थानीय लोगों ने बचाया। पुलिस कर रही है पूंछतांछ
भिंड। सिटी कोतवाली अंतर्गत मंगलवार सुबह गौरी सरोवर में एक 25 वर्षीय महिला ने आत्महत्या के नजर से छलांग लगा दी। वही मॉर्निंग वॉक के लिए घूम रहे स्थानीय लोगों ने देख कर उसे सकुशल तालाब से बाहर निकाल लिया। पुलिस को सूचना दी डायल हंड्रेड की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां इलाज चला रहा हैं।
डायल 100 पर तैनात आरक्षक अनिल सिंह भदौरिया ने बताया प्रीति पत्नी सुनील जाटव निवासी कृष्णा कॉलोनी वीरेंद्र वाटिका भिंड ने मंगलवार सुबह घर में हुई कहासुनी को लेकर गौरी तालाब रोड पर टहलते हुए यकायक तालाब में छलांग लगा दी। वही तालाब के तट पर मॉर्निंग वॉक के लिए घूम रहे स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। मैं सूचना पर उसे लेकर जिला चिकित्सालय आया हू। जहां डॉक्टर इलाज देकर उसे खतरे से बाहर बता रहे है। तहसीलदार पहुंचे बयान दर्ज करने।
वहीं प्रीति की पति सुनील का कहना है कि मैं काम पर गया हुआ था। घर में ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ। मुझे तो सूचना मिली है कि तुम्हारी पत्नी ने आत्महत्या की नियत से छलांग लगा दी गौरी में। तो मैं उसको यहां अस्पताल लेकर पहुंचा हूं। डॉक्टर अभी प्रीति को इलाज दे रहे हैं।















