मनोवल बढ़ाने कांग्रेस ने किया कार्यकर्ताओ का सम्मान।
21 जुलाई को रैली में किया था कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग।
Hasrat ali
भिंड। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मान जरूरी है यह उद्गार शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने संतोषी माता स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान करते हुए व्यक्त किए।
यहां बता दें विगत दिनों 21 जुलाई ग्वालियर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जन आक्रोश रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और सहयोगी बस ऑपरेटरों का कांग्रेस पट्टी सम्मान पत्र और पुष्पा हार पहना कर सम्मान किया गया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया जन आक्रोश रैली में अपने अपने वार्ड, मोहल्ला,गांव से जो लोगो कांग्रेस कार्यकर्ताओ को ले जाने वाले संघर्षशील वर्करों का सम्मान किया है।
इस मौके पर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा हमारा कार्यकर्ता पार्टी की नींव का मजबूत पत्थर है जिस पर कांग्रेस पार्टी टिकी हुई है। आज जिस हालात में वह संघर्ष करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे है। यही कारण है की हमे अपने कार्यकर्ता का सम्मान करना बहुत जरूरी है। ताकि आने वाले समय में हमारा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में 2023 में कार्यकर्ता जी जान से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करेगा। उन्होंने कहा जन आक्रोश रैली में मेरा सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभारी हूं।
कार्यकर्ता सम्मान के मौके पर बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता स्थापना के समय से ही संघर्ष करके पार्टी को मजबूत कर रहा है। ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जन आक्रोश रैली को सफल बनाने में हमारे कार्यकर्ता ने जिस प्रकार से पूरी मेहनत की है। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका सम्मान करना अति आवश्यक है।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता आज विषम परिस्थितियों में आम जनता की लड़ाई लड़ते हुए संघर्ष कर रहा है। जिस तरीके से कांग्रेस का कार्यकर्ता आम लोगों को जन आक्रोश रैली में ले जाने के लिए मेहनत कर यह साबित कर दिया की जनता भी उसके साथ है।
इन लोगो का हुआ सम्मान,,,,।
सम्मानित होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओ में पान सिंह बाबूजी,वीरेंद्र यादव,गजेंद्र यादव, जुग्गन दीक्षित, कमलेश जाटव, विनोद जाटव, प्रमोद दीक्षित पीसी, संजय यादव,कमलेश कुमार राकेश कुमार,राजकुमार शर्मा अकोड़ा, विजय सिंह, कमलेश सुमन, राजवीर खन्ना, कुलदीप भारद्वाज, मन्नू सिंह, सोने राम जाटव, भारत सिंह, उदय नरेश सिंह, हिम्मत सिंह हरिऔध, अशोक सिंह यादव, राम प्रकाश यादव, सोनवीर यादव ,बलराम जाटव, सतपाल अगरिया, शिशुपाल सिंह भदोरिया, शिव शंकर भदोरिया, रामरतन यादव दाऊ ,इरशाद कुरेशी, रमेश ठाकुर, पंकज भदोरिया, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, परमाल सिंह नरवरिया, आनंद ,शांति शाक्य, सुरेंद्रसेंगर ,रामपाल सिंह भदोरिया, मसूरी अनूप सिंह, बुद्ध सिंह राजावत, सोनवीर राजावत, कल्ले राजावत, आदित्य प्रताप सिंह कुशवाह, स्मिता शर्मा, वकील खान, योगेश यादव, मोहर सिंह जाटव, बृजेश कुमार आदि प्रमुख रूप से शमिल रहे।














