निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग
भिण्ड। थाना मालनपुर क्षेत्र में करतार सिंह बघेल के साथ हुई कथित मारपीट की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) शुक्रवार, 31 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी एवं विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है।













Leave a Reply