Advertisement

समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह पवैया की ताईजी का निधन, क्षेत्र में शोक

अमायन। समाजसेवी एवं श्री क्षत्रिय वार्ता राष्ट्रीय सामाजिक पत्रिका के प्रबंध संपादक कुँवर धर्मेन्द्र सिंह पवैया की ताईजी श्रीमती रामजानकी पवैया का 28 जुलाई 2026 को सुबह 11:30 बजे 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही अमायन एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय श्रीमती रामजानकी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अड़ोखर के सेवानिवृत्त व्याख्याता स्वर्गीय माधौ सिंह पवैया की धर्मपत्नी थीं। वे श्री पर्वत सिंह पवैया (लक्ष्मण मार्केट, अमायन) की भाभी तथा अनूप सिंह, जयसिंह एवं विजय सिंह (प्रबंधक, माधव ज्ञान गंगा स्कूल, अमायन) की माताजी एवं केपी सिंह पवैया की पूज्यनीय ताई थीं।

उनका अंतिम संस्कार 28 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे उनके गृह ग्राम कमनपुरा (अड़ोखर), जिला भिंड में किया गया। परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *