3 अगस्त को बस स्टैंड तिराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा समारोह, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह होंगे मुख्य अतिथि
भिण्ड। गहोई वैश्य सभा भिण्ड के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के अवसर पर 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को प्रातः 8 बजे बस स्टैंड तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गहोई वैश्य सभा के अध्यक्ष शैलेन्द्र बिलैया करेंगे। सभा की ओर से स्वजातीय बंधुओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रकवि को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया गया है।
सभा के प्रवक्ता अंजुम मनोहर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के साहित्यिक एवं राष्ट्रीय योगदान का स्मरण करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी है। इस अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।












Leave a Reply