बसपा का विधानसभा पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन 26 को
भिंड। जिला कोषाध्यक्ष दिलीप गोयल ने प्रेस नोट जारी कर बताया बहुजन समाज पार्टी द्वारा आरक्षण दिवस के अवसर पर पिछड़ा वर्ग भाईचारा सम्मेलन २६ जुलाई समय- १० बजे दयाल वाटिका डायर्वसन रोड सर्किट हाउस के पास भिण्ड में आयोजित किया जा रहे है।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एड.दिलीप बौद्ध जोन प्रभारी ग्वालियर चम्बल संभाग होगे। वही बसपा जिला कोषाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि दिलीप गोयल,रामनरेश रायपुरिया जिला सचिव, मनोज गर्ग जिला आई-टी सेल.संभावित बसपा प्रत्याशी रक्षपालसिंह कुशवाहा,विनोद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें।
इसके अलावा बदलू बघेल विधानसभा उपाध्यक्ष बसपा भिंड भी शिरकत करेंगे। वही आयोजित कार्यक्रम में समस्त विधानसभा कमेटी भिण्ड,संगीत प्रस्तुति महामाया मिशनरी म्यूजिक ग्रुप द्वारा की जायेगी।













