Advertisement

सत्ता पर एक बार फिर क्विज होगी कांग्रेस : रामशेष बघेल

सत्ता पर एक बार फिर क्विज होगी कांग्रेस : रामशेष बघेलकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समन्वय प्रकोष्ठ के नवीन प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल का किया भव्य स्वागत।

भिंड। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पाल बघेल समाज समन्वय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामशेष बघेल का मेहगांव में आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह फूल मालाओं , पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पाल बघेल समाज समन्वय प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रामशेष बघेल मेहगांव में प्रथम आगमन पर तशरीफ लाए है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष बघेल का ग्वालियर, मालनपुर, गोहद और मेहगांव में भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके पीछे गाड़ियों का लंबा एक काफिला चल रहा था। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताअों से मुलाकात करते हुए कहा कि लोकतंत्र और जनता विरोधी भाजपा सरकार को इस बार सत्ता से बाहर करना है। जिसके लिए हम सभी को मिलकर पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। इस बार मप्र में फिर से कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जो नीतियां हैं वे सभी जनविरोधी नीतियां हैं। जिसकी वजह से प्रत्येक वर्ग परेशान है। इस मौके पर ब्रजकिशोर शर्मा, श्याम गुर्जर, केदार कौशल, भीम सिंह बघेल, सचिन शर्मा, संदीप बघेल, आनंद बघेल, बल्लू बघेल पार्षद, अनीता, रणवीर, राम अवतार जाटव, महेश जाटव, हेमंत गुर्जर, मनीष शिवहरे आदि मौजूद रहे।