महिला मोर्चा संगठन कार्यक्रमों की लाभार्थी महिला सम्मेलन प्रदेश सह प्रभारी मनोनी
महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा पराकाष्ठा के साथ निभाऊंगी: सरोज जोशी
भिण्ड। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं महामंत्री , हितानंद शर्मा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार राजसभा सांसद के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी को 1अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक समस्त महिला लाभार्थी का प्रदेश सह प्रभारी बनाया है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नव मनोनीत लाभार्थी महिला हितग्राही सम्मेलन की सहा प्रभारी श्रीमती जोशी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में जो भरोसा जताया है मैं,शीर्ष नेतृत्व को पूरा भरोसा दिलाती हूं। मैं पूरी लगन मेहनत और इमानदारी, दायित्व का निर्वहन करूंगी और भरोसा दिलाती हूं , भारतीय जनता पार्टी के हित में हर विधानसभा लेवल पर ,भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर संपर्क कर आमजन को अवगत कराकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम पूरी ईमानदारी से करूंगी।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकार महिला हितेषी सरकार है। जिन्होंने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए हमारी मातृशक्ति को लोकसभा विधानसभा जिला पंचायत नगरीय निकायों ग्राम पंचायतों तथा सत्ता और संगठन में नेतृत्व देकर उन्हें समाज सेवा के लिए आगे कार्य करने हेतु जिम्मेदारी सौंपी है वहीं उन्होंने अन्य योजनाओं के माध्यम से भी हमारी मातृशक्ति को आगे बढ़ाया है शिक्षा के क्षेत्र में हो या समाज सेवा के क्षेत्र में हम समस्त बहने आगामी मिशन 2023 के विधानसभा और 24 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए मात्र शक्ति को जागृत करेंगे और योजना का लाभ दिलाने मैं अपनी अहम भूमिका के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा राष्ट्र विरोधी की प्रदेश विरोधी महिला युवा किसान विरोधी रही है जिन्होंने हमेशा झूठ बोलकर महिलाओं प्रताड़ित करने का काम किया है और महिला हितग्राहियों के सामने कांग्रेस की झूठ को भी हम उजागर करेंगे।














