Advertisement

रोडावेटर में फस कर किशोर की दर्दनाक मौत।

रोडावेटर में फस कर किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार के साथ इलाके में पसरा मात

Bhind। फूफ थाना अंतर्गत ग्राम हीरालाल के पुरा में खेत से रोटावेटर द्वारा घांस निकलते समय एक 16 वर्षीय किशोर की उस फस कर दर्दनाक मौत हो गई,जब वह ट्रैक्टर चालक को पीने के लिए पानी दे रहा था। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। इस दुखद घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकित सगर पुत्र अशोक सिंह सगर निवासी हीरालाल के पुरा की कृषि यंत्र में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई है घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रोटावेटर से उस का क्षत-विक्षत शव निकलवा कर डेड हाउस भिजवाया और पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के भाई वरुण ने पुलिस को बताया खेत सियाराम नामक किसान का जिसमे हमारे पिता अशोक महेंद्र ट्रैक्टर चला रहा थे। तभी भाई अंकित पिता को ट्रैक्टर पर पानी देने पहुंचा वही रोटा बैटर से पैर फिसल गया और वह उसके चपेट में आ गया।
अंकित ने चलते हुए रोटावेटर से पैर निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक वह पूरी तरह उस यंत्र में फस चुका था। उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए थे।

इस दुखद घटना से पिता अशोक के साथ पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। यकायक पिता के हाथों हुई इस घटना से पिता स्तंभ है। कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। इस हाल को देखकर पूरे खानदान और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

फिलवक्त थाना फूफ पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर आगे का मामला जांच में ले लिया है।

एक हंसते खेलते परिवार में पिता के अलावा मां एवं उसके दो भाई राहुल सगर एवं वरुण सगर भी इस घटना से गमजदा है।