ट्यूबेल पर सो रहे 56 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
भिंड। नयागांव थाना अंतर्गत ग्राम तेहनगुर में अपने ट्यूबेल पर सो रहे एक बुजुर्ग किसान को सुबह खून से लथपथ हाल में देखा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया है। और विवेचना शुरू की।
नयागांव थाना प्रभारी अशोक तोमर ने बताया गोकरण सिंह राजावत पुत्र बच्चा सिंह राजावत रोज की तरह उस रात भी हार में अपने खेत पर स्थिति ट्यूबल पर सोने गए थे। सुबह जब वह देर तक घर नहीं आए तो परिवार के लोगो ने ट्यूबेल पर देखा। गोकरण खून से लथपथ हाल में पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया और पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।
वहीं मृतक के बेटे दिनेश ने पिता की मौत पर हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस एवं मीडिया को बताया मेरे करीबी कुछ लोगो से पैसे के लेनदेन को पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर मेरे पिता पर वह लोग हत्या के इरादे से हमला भी कर चुके हैं। जिसकी शिकायत विगत 2 माह पहले थाने में दर्ज कराई गई थी। दिनेश ने आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को बताया। कि निष्पक्ष जांच होना चाहिए कि मेरे पिता की किसने हत्या की है।
फिलवक्त पुलिस पीएम रिपोर्ट के आने के इंतजार में है वहीं थाना प्रभारी अशोक तोमर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि मौत है या हत्या।















