Advertisement

हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं नर्सिंग ऑफिसर के साथ फिर मारपीट,घटना सीसीटीवी में कैद।

हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं नर्सिंग ऑफिसर के साथ फिर मारपीट,घटना सीसीटीवी में कैद
सीएस से लगाई सुरक्षा बढ़ाने की गुहार

Hasrat al

भिंड। जिला चिकित्सालय में दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने आकर डॉक्टर एवं नर्सिंग ऑफिसर के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से डरकर ड्यूटी तैनात नसों में सीएस से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है। रात का सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में हुआ कैद।

यूनियन के अध्यक्ष मनीषा पटेल के साथ सिविल सर्जन को शिकायती आवेदन देते हुए स्टॉफ की सुरक्षा बढ़ाने के बात कही है। उन्होंने कहा है कि नाइट ड्यूटी के दौरान ट्रामा सेंटर मे मौजूद डाक्टर एवं नर्सिंग ऑफिसर के साथ अतेंदरों ने गली गलौज के साथ मारपीट कर दी। जिसका नाम सुनीष भदौरिया बताया गया है। इसके अलावा अभिभाषक द्वारा बदतमीजी की गई एवं नर्सिंग आफिसर पवन कुशवाह पर हाथ उठाया मारपीट की है। इस के अलावा जान से मारने की धमकी भी दी है। आवेदन में मांग की है ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही है। जिसके बारे मे आपको अवगत भी कराया जा चुना है। नर्सिंग स्टाफ इस घटना से स्तब्ध है।

स्टाफ में आक्रोश व्याप्त है स्टाप खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा है।जिला चिकित्सालय सक्षम गार्ड बढ़ाए जाये एवं पुलिस चौकी मे कार्यरत पुलिस स्टाफ को चेंज की जाये। नये गार्ड की नियुक्ति की जाये।अन्यथा की स्थिति में नर्सिंग स्टाफ काम बंद करने पर मजबूर होगा।