Advertisement

दिन दहाड़े महिला को अधमरा लुटे जेवरात,घायल गंभीर हालात में ग्वालियर रैफर।

दिन दहाड़े महिला को अधमरा लुटे जेवरात,घायल गंभीर हालात में ग्वालियर रैफर

रिपोर्ट लिखने पर प्र0आ0 ने रखी शर्त,,,,

भिंड। दिन के उजाले में बदमाश एक महिला को घायल कर घर में रखे नगदी और जेवरात लूट ले गए। घायल महिला का पति थाने जब रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो प्रधान आरक्षक ने रखी फरियादी के सामने शर्त। शर्त पूरी न होने पर एनसीआर थम आते हुए पुलिस ने थाने से चलता किया। अब 3 दिन बाद जब घायल महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिस कर रही है मामले पर लीपापोत।

दरअसल मामला लहार थाना अंतर्गत ग्राम भीकम पुरा का है जहां 13 जुलाई की दोपहर लगभग 12:30 बजे अपने घर में अकेली रहा रही महिला वाई साहब को अकेला पाकर उसके ही पड़ोस में रहने वाले आरोपी उमाकांत पुत्र द्वारका प्रसाद, अमरीश पुत्र उमाकांत, मीना पत्नी उमाकांत तथा राधा पुत्री उमाकांत ने घर में घुसकर जेवरात मंगलसूत्र, पायल, कान के बाला तथा नगदी 15000 मारपीट कर चुरा लिए। टना के बाद थाने जब रिपोर्ट लिखाने पहुंचे तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन कटवाने की शर्त रख दी।

फरियादी पहलवान सिंह पुत्र स्वर्गीय घनश्याम बघेल निवासी भीकमपुरा थाना लहार ने एक लिखित शिकायत आवेदन में बताया कि में खेत से भैंस चरा कर जब वापस घर लौटा तो मेरी पत्नी बाई साहब घर के अंदर गंभीर अवस्था में पड़ी कराह रही थी। तब 100 डायल को फोन किया। सूचना पर पहुंची गाड़ी में पत्नी को लहार अस्पताल लेकर पहुंचा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भिड़ रेफर कर दिया है।

,,,,पहले सीएम हेल्पलाइन कटवाओ !!
घायल अवस्था में पड़ी बाईसाहब की बेटे टीकम बघेल ने बताया कि मैं अहमदाबाद में रहकर पॉलिश का काम करता हूं। लड़ाई की सूचना जब मिली तो मैं घर आया, सीधा थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचा। जहां प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह ने कहा कि पहले तुमने सीएम हेल्पलाइन पर रिपोर्ट की शिकायत की है। उसको कटवाओ तब तुम्हारी रिपोर्ट लिखी जाएगी। मैंने सीएम हेल्पलाइन नहीं कटवाई तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई। केवल एनसीआर थमाते हुए थाने से भगा दिया गया है।

3 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं,,,!
घायल मां के बेटे छविराम 13 जुलाई दोपहर लगभग 12: 30 बजे की घटना है. आज 16 जुलाई हो गई है आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है पुलिस ने। हम अब न्याय के लिए किससे गुहार लगाएं। आरोपी बहुत पावर वाले लोग है। इसलिए हमारी सुनवाई नहीं हो रहे है।

सिर में चोट से मां की हालात गंभीर,ग्वालियर रेफर।
चोरी एवं मारपीट की घटना के बाद से मां की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी भी अचेत अवस्था में है। परेशान टीकम एवं छवीराम ने प्रेस को बताया कि सिर में मां के गंभीर चोट है। आरोपों ने उन्हें बंदूक की बटों से मरा है। लहार से प्राथमिक उपचार के बाद भिंड रेफर किया गया था। यहां भी डॉक्टरों ने अब इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। उन्हें होश नही है। वो बोल नहीं रहीं है। लेकिन तकलीफ यह है इधर मां गंभीर उधर हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।

कथन,,,
f.i.r. काट मैंने उनके हाथ में दे दी है।फोटो व्हाट्सएप पर मेडिकल के लिए मंगवाई थी। स्थिति जानना चाह रहे थे। पूछे जाने पर कि व्हाट्सएप की फोटो से मेडिकल हो सकता है,,? जवाब में उन्होंने कहा कि आप मेरी बात समझिए,,!
-प्रेम सिंह,प्रधान आरक्षक, लहार।

कथन,,,
पूछने पर जवाब,,,? कोन है ? वो क्या थाने में मुझसे मिला,,,,? उसको दुबारा भेजो,,,मामला है मेरे संज्ञान में नहीं है। उसको दोबारा थाने भेज दो। मैं देखता हूं। मैं अभी सफर पर हूं।
वरुण तिवारी,थाना प्रभारी, लहार।