Advertisement

ऊमरी पुलिस ने 12 पेटी शराब एवं कार सहित कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।

ऊमरी पुलिस ने 12 पेटी शराब एवं कार सहित कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार 
बरामद माल की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये 

भिड़। पुलिस उमरी ने एक दर्जन पेटी शराब कार आरोपी के साथ लाखों का किया बरामद। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में अवैध शराब की विक्रय व परिवहन की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी टीम के द्वारा 50000 रुपये कीमत की 12 पेटी देशी शराब एवं एक TUV 300 कार जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कारवाही करते हुए वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर तंत्र द्वारा सूचना मिली एक सफेद रंग की कार TUV 300 जिसका नम्बर MP07 CG 7990 है जो जामना मार्ग से बिलाव के ओर जा रही है। जिसमें शराब की पेटियां भरी हुई है। सूचना की विश्वसनीयता पर अमल करे हुए तत्काल बिलाव सिकहाटा चौराहा पर चैकिंग पोइंट लगाकर चैकिंग की गई तो पाया जामना रोड से आ रही एक सफेद रंग की कार बताए हुए नम्बर की आती हुई दिखी जिसका चालक पुलिस को देखकर वाहन को बैक कर भागने की कोशिश करने लगा। जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा लिया गया। उक्त वाहन की तलाशी ली गई जिसमे 12 पेटी देशी मदिरा प्लेन की मिली। वाहन चालक से शराब के संबंध में लायसेंस चाहा गया जिसके द्वारा कोई वैध लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। वही आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से शराब व वाहन को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी पर अपराध क्र. 176/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस अलावा गिरफ्तार आरोपी से शराब लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यहां बता दें आरोपी के विरुद्ध थाना डबरा, तथा थाना पनिहार जिला ग्वालियर में अवैध हथियार रखने व चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।

जप्त माल की जान करी :-
101 महिन्द्रा TUV 300 कार कीमती 8,00000 रुपये।12 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 50000 रुपये बाजारू कीमत आंकी गई है।

सराहनीय भूमिका।
इस पूरी कार्य वाही में उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा,विजय शिवहरे चौकी प्रभारी अकोडा, आरक्षक आलेश यादव, संतोष जाट,धर्मपाल परिहार,भानु भदौरिया,विमल भदौरिया, कुलदीप जाट,जितेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।