Advertisement

जेल से ही लूट,आरोपियों को इटावा ग्वालियर जेल से लेकर आई ऊमरी पुलिस।

जेल से ही लूट,आरोपियों को इटावा ग्वालियर जेल से लेकर आई ऊमरी पुलिस

भिड़। उन्नीस मई 22 की दोपहर तीन बजकर तीस मिनट पर देवेंद्र सिंह भदोरिया निवासी ग्राम बिहार थाना बिठौली जिला इटावा उत्तर प्रदेश की शिकायत के आधार पर बाइक क्रमांक UP75 AL 6440 स्प्लेंडर प्रो किनोट्टा बझाई रोड थाना उमरी के पास एक अपाचे मोटरसाइकिल सवार चार युवकों द्वारा ओवरटेक करके गाड़ी को रोक कर कट्टा सीने पर लगाकर फरियादी का रियल मी कंपनी का मोबाइल, 13000 रूपये नगदी, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा फरियादी की दादी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था । अपाचे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे कनावर रोड की तरफ भाग गए थे । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना उमरी में अज्ञात चार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 126/22 धारा 394भादवि 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।

इस सिलसिले में दो आरोपियों को उमरी पुलिस ने गिरफ्तार किया जा कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मंगलसूत्र ,घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा जप्त किया है। घटना से मुतालिक दो आरोपी जेल में थे ,जिनमें से एक आरोपी अवैध हथियार रखने की अपराध में सेंट्रल जेल ग्वालियर में विरुद्ध था तथा एक आरोपी लूट के अपराध में इटावा जेल में निरुद्ध था, दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी करा कर थाना उमरी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर आई आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 10000 रुपए बरामद किए गए !

ये है आरोपी, लूट के आरोप में सुजीत उर्फ सुरजीत जैन पुत्र संतोष जैन निवासी राज टॉकीज के नजदीक रसाल सिंह की गली भिंड थाना सिटी कोतवाली (आरोपी वर्तमान में अवैध हथियार सप्लाई के केस में 7 वर्ष की सजा में सेंट्रल जेल ग्वालियर में निरुद्ध)
अमित उर्फ पुच्ची चौरसिया पुत्र विनोद चौरसिया निवासी रामसनेही डेरी के पास भिंड थाना सिटी कोतवाली (आरोपी इटावा में लूट के अपराध में निरुद्ध)

यहां बता दें कि दोनो आरोपियों के विरुद्ध इटावा भिंड ग्वालियर में लूट के सात सात अपराध दर्ज हैं।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उमरी रविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक मलखान सिंह परिहार,आर संतोष जाट,आर जितेंद्र,राहुल की कार्यवाही है।
इस प्रकार है