Advertisement

36 घंटे बाद 27 वर्षीय युवक की गौरी में तैरती हुई मिली लाश।

36 घंटे बाद 27 वर्षीय युवक की गौरी में तैरती हुई मिली लाश
शुक्रवार 12 घंटे रेस्क्यू के बाद नहीं लगा था कुछ हाथ

भिंड। शनिवार तड़के गौरी सरोवर पर कालेश्वर मंदिर के ठीक सामने एक 27 वर्षीय युवक की लाश तैरती हुई देखी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब निकलवा कर पीएम के लिए भिजवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्रीत सिंह जादौन पुत्र राजेंद्र पाल सिंह जादौन निवासी कानपुर हाल भीमनगर निवासी की लाश शनिवार तड़के गौरी ताल में कालेश्वर मंदिर के नजदीक सुबह वॉक करने वाले लोगों ने देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी तालाब से निकलवा कर जिला चिकित्सलय पीएम के लिए भिजवा दी है।

वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक जिला कलेक्ट्रेट में जिला योजना शाखा में पदस्थ था। वह गुरुवार शाम को ऑफिस से ड्यूटी कर निकला था। सीसीटीवी खंगालने से मालूम हुआ कि माधवगंज हाट तक किसी टमटम से उतर कर वन खंडेश्वर वाली गली की ओर चला था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश किया तो गौरी तालाब पर उसका बैग एवं कैंप मिला था। कोतवाली शिकायत की, रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से एसडीआरएफ सोलह लोगो की टीम ने गौरी सरोवर में सारा दिन रेस्क्यु चलाया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। शनिवार सुबह उसका शव मिला है।

मृतक में मामा दिलीप सिंह कुशवाह ने बताया की क्रीत जादौन अपने घर में अकेला बेटा था। इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर मातम छा गया है। वही मां और पिता का रो रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया की बालक बहुत सज्जन था। पढ़ाई के बाद बमुश्किल यहां उसकी नौकरी लगी थी। वह इन दिनों भिंड में ही रह रहा था। पिता कानपुर में एक प्राइवेट कॉलेज में नौकरी करते हैं।