Advertisement

अब सत्ता के खिलाफ बोलना अपराध ,,,,,,,!! कांग्रेस

अब सत्ता के खिलाफ बोलना अपराध ! :- कांग्रेस 
राहुल की अपील रद्द होने पर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर गया किया गायन

भिण्ड। सत्ता जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ सच बोलना अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में मौलिक अधिकार नही अपराध हो गया है।:- कांग्रेस।

राहुल गांधी कम सज़ा की अपील रद्द होने पर कांग्रेस ने धरना देकर किया रघुपति राघव गायन।

कांग्रेसियों ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा के देश में अब सच बोलने पर सजा मिलती है!! जैसे गांधी के देश में सच बोलना अपराध हो गया है! ये बात राहुल गांधी की सजा कम करने की अपील को गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा रद्द करने के उपरांत गांधी मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर रघुपति राघव राजाराम गायन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कही। श्री भारद्वाज ने कहा राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी। आगे भी लड़ते रहेंगे।

वहीं कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुशीला नरवरिया ने कहा देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी की पहली सरकार है जो जनता की आवाज उठाने पर विपक्ष को कुचलने का काम कर रही है।

संगठन मंत्री ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। राहुल गांधी को आने वाले समय में न्याय अवश्य मिलेगा। राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस और देश की जनता की भावना साथ है।
विरोध प्रदर्शित करते हुए कांग्रेसियो ने एक घंटे तक ताली बजाकर गांधी प्रतिमा पर रघुपति राघव राजाराम का गायन भी किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा,बलराम जाटव, पंकज त्रिपाठी,अहिवरन बघेल,योगेश शाक्य,भागीरथ कुशवाह,नयन सिंह बाराकला,दीपू दुबे,अरविंद सोनी,सीमा शर्मा, यतेंद्र मिश्रा,आयुष मिश्रा,गम्मूखान,गुड्डू खान, मनोज जैन,रहमान खान,कामिल खान,रेखा नरवरिया,लोकेश दुबे,पहलाद यादव, एड. अशोक जैन, ईशाक खान आदि मौजूद रहे।