- ग्वालियर 21 जुलाई कांग्रेस की विशाल जन सभा, प्रियंका गांधी करेंगी संबोधित
भिंड। इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर में एक विशाल जन सभा को संबोधित करने आ रही हैं। लहार से कांग्रेस विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर 21 जुलाई को समय दोपहर 12 बजे भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एक विशाल जनसभा को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।
इस मौके पर ग्वालियर चंबल संभाग एवं मध्य प्रदेश कांग्रेसजनो से डॉक्टर गोविंद सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर कुरेशी ने अपील की है कि ग्रामीण अंचलों कस्बों नगरों से कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी सरकार के खिलाफ होने वाले शनखनांद में भागीदारी सुनिश्चित करें। और लाखो की संख्या में पधारने का कष्ट करे, उन्होंने आगे कहा है कि सभी कांग्रेस संगठन सक्रियता के साथ अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे,















