अस्सी हजार कीमत की ट्रॉली, चोरी करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भिड़। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुशे के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिंड अरविंद शाह के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी उमरी टीम ने 80000 रूपये कीमती चोरी गई ट्रॉली को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फरियादी संतोष यादव पुत्र सोबरन सिंह यादव ग्राम रुर ने 5 June को थाना उमरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मई मैं अपने ट्रैक्टर की ट्रॉली गांव में स्कूल के पास खड़ी कर अपनी ससुराल मैनपुरी चला गया था। तभी 27 मई-23 को जब वह घर लौटा तो मुझे मेरी ट्रॉली नहीं मिली। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना उमरी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 143/23 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। चोरी गई की ट्रॉली बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मजबूत मुखबिर तंत्र की मदद से चोरी के ट्रॉली का पता लगाया तथा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बताए अनुसार एक व्यक्ति को पुलिस ने उठाया जिसे पूछताछ पर उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ ट्रॉली चोरी करना बताया। आरोपी के मेमोरेंडम के मुताबिक चोरी गई ट्रॉली ग्राम किटी से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है
जप्त मांल विवरण मैं मुख्य भूमिका
बरामद एक ट्रॉली कीमती 80000 रूपये
ऊमरी थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह यादव, प्रधान आरक्षक उम्रदराज खान ,आरक्षक संतोष जाट ,भानु प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही













