Advertisement

माधोगंज में फायर कर दहशत फैलाने एवं सुरक्षा मुहैया कराने स्थानीय लोगों ने दिया आवेदन।

माधोगंज में फायर कर दहशत फैलाने एवं सुरक्षा मुहैया कराने स्थानीय लोगों ने दिया आवेदन।

Bhind। रात अवैध अधिया से दो फायर कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही एवं जानमाल की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने सिटी कोतवाली पहुंच कर सौंपा आवेदन।

दरअसल मामला माधोगंज हॉट चौधरी पेट्रोल पंप के बगल का है। जहां राजा खान पुत्र मुस्ताक खान एवं शहाबुद्दीन पुत्र लल्ला खान ने सिटी कोतवाली प्रभारी के नाम एक आवेदन सौंपा है। उसमें कहा गया है रविवार 2 जुलाई की रात्रि 11:15 बजे लाइट चली जाने पर गर्मी अधिक होने से हम सब प्रार्थी अपने घर के बाहर गली में निकल कर बैठे हुए थे। तभी मोहल्ले के पास ही रहने वाले आरोपी बेटू पुत्र अमित आया जिसने अधिया से प्रार्थी के ऊपर फायर कर दिया । जो मिस पड़ जाने से प्रार्थी गण घर के ऊपर नहीं हो सके। हम प्रार्थी डर कर अपने घरों के अंदर घुस गए। हालांकि आवेदन में प्रार्थीयों ने यह भी कहा है कि उक्त आरोपी से हमारी कोई पूर्व में रंजिश कभी नहीं रही है। और ना ही किसी प्रकार का उससे विवाद है और न ही वेटूके महम लोगों का कोई संपर्क है। हम इतना जरूर जानते हैं कि वह शराबी व्यक्ति का है। और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है। जिस कारण उसके विरूद्ध केई थाना में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध भी हैं।
उन्होंने कहा है कि हम सब डर के कारण रात पुलिस को सूचना थाने में नहीं दे सके। इस लिए श्रीमान जी के समक्ष दोपहर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हैं। फरयादियों ने श्रीमान प्रभारी को सौंपे आवेदन में कहा है कि उसकी गिरफतार कर पूछताछ की जावे। उन्होंने मांग की है। उसने प्रार्थी गण के ऊपर कट्टे से क्यों हमला करना चाहा। तदोपरांत उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भविष्य में इस तरह कि कोई हरकत ना हो एवं प्रार्थी गणों ने यह भी कहा है कि हम सब की सुरक्षा की मद्देनजर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

कथन,,,,,
हां उसके खिलाफ हॉट के लोगों ने शिकायती आवेदन दिया है। उसको उठवाने दो जवानों को भेजा है। पूछताछ करेंगे!!
शिव सिंह यादव ,प्रभारी सिटी कोतवाली भिंड.